फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गांवों की राह होगी सुगम, 27.41 करोड़ से बनेंगी 53 सड़कें

Fri, 07 Feb 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांवों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। ज्यादातर सड़कें पुरानी हो जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई सड़कों पर आज तक डामर ही नहीं बिछाया जा सका है। शासन ने ऐसे 53 मार्गों के नवनिर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इसमें करीब 27.41 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा, इसकी प्रथम किस्त के लिए करीब 13.70 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। विधानसभा अकबरपुर की 15, कटेहरी की 10, टांडा की पांच, जलालपुर की दो व आलापुर विधानसभा क्षेत्र की 21 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के बन जाने से करीब पांच लाख की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
अकबरपुर में नसीरपुर कैथी से डड़वा संपर्क मार्ग, मुस्तफाबाद से मंगरिया खास, रामपुर रामपट्टी से अस्थलवा, सलाहुद्दीनपुर से चकिया, सीहमई कारीरात के कोटवा, लालापुर शुक्लहिया, समुखपुर कुरिया, मीरपुर से सेखपुर, पीरपुर हटयिवा, लालबिहारी सिंह का पुरवा, रामपुर मंगुराडिला दरवेशपुर मार्ग, फतेहपुर ककड़डिला के मानिकपुर रायगंजा, सुल्तानपुर के मझगवा, ऊसरपुर खास संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।
कटेहरी के बरामदपुर लोहरा के आजाद नगर, बनगांव के बढ़ई का पूरा, विलोलपुर खास संपर्क, आमा, बदरुद्दीनपुर के डिहवा, करनाईपुर खास, ग्राम पाती के बंधा दैत्या, शाहपुर परासी रसूलपुर, बसोहरी, भिखारीपुर संपर्क मार्ग बनेंगे। विधान सभा टांडा बीबीपुर उसरा संपर्क मार्ग, नौरहनी रामपुर बिहारी का पुरवा, वाहिद पट्टी, लखनऊ का पंडौलिया, सेमरा नसीरपुर का डिहवा, विधानसभा जलालपुर क्षेत्र के जमलापुर चमरौट, आजनपारा से चकिया मार्ग बनेंगे।
विज्ञापन

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर वर्जी पिच मार्ग से दायाराम वर्मा के घर तक, दुर्गीपुर हरिजन बस्ती, पदुमपुर कम्हरिया से शंकरपुर खास, लाडिलापुर तिवारी का पूरा, अछती सिगहा, रूढ़ी खास, कमईपुर केवटाही, बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग से सेखपुरा से हथिनाराज संपर्क मार्ग, किन्नूपुर, कोटिया अशराफपुर, नसीरपुर छितौना, गंगासागर खास, जैती बस्ती, समैसा सोनहू, रन्नूपुर बगिया खास संपर्क मार्गों का नवनिर्माण होगा।
विज्ञापन


-
जल्द शुरू होगा निर्माण
53 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी प्राप्त हो गया है। सड़कों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें