प्रशासनिक अधिकारियों पर आमजन के हित की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा गया कि मौजूदा समय में आमजन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उसे दूर करने की सुध किसी को नहीं है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देने के बाद जाम खत्म हुआ।
किसानों व आमजन की समस्याओं को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता तहसील परिसर में पंचायत करने का प्रयास कर रहे थे। तहसील प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी, तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने पंचायत शुरू कर दी।
करीब आधे घंटे की पंचायत के बाद स्थानीय प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने डाकखाने के सामने पहुंच जलालपुर रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नन्हेलाल उर्फ चलाकू पाल ने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा किसानों की फसल का बीमा दिलाया जाए।
ग्राम सभाओं में खुली बैठक कर फर्जी राशनकार्ड बनाने एवं वितरण करने वालों पर कार्रवाई की जाए। ग्राम सभाओं में सुलभ शौचालय बनवाया जाए। हजपुरा से रसूलपुर बाकरगंज मार्ग को ठीक कराने सहित अन्य मांगें उठाईं।
कहा कि मांगों के निस्तारण तक धरना जारी रहेगा। इस बीच जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक मिश्र मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेने के बाद समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। इस दौरान बृजेश कुमार वर्मा, सीताराम, सालिकराम, अनिल पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।