फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे सड़क निर्माण से रोज आने-जाने वालों को हो रही असुविधा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
फोटो-01 अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में अधूरे सड़क निर्माण से हो रही लोगों को मुश्किल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। जल्लापुर से सोल्हवा होते हुए हरदिया संपर्क मार्ग पर गिट्टियां डालकर छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क प्रक्रिया पूर्ण करने की कई बार शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदारों को सड़क बनवाने की सुध नहीं रही। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर अविलंब मार्ग निर्माण प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्लापुर से सोल्हवा होते हुए हरदिया संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसमें सोल्हवा गांव के दक्षिण स्थित पिच मार्ग से शहाबुद्दीनपुर बाग तक पेंटिंग का कार्य कराया गया। बाद में बाग से लगभग 400 मीटर बीच की दूरी को छोड़ आगे भी 200 मीटर पेंटिंग का कार्य करा दिया गया, जबकि बीच की 400 मीटर सड़क को छोड़ दिया गया। नतीजा यह है कि अब करीब चार सौ मीटर सड़क पर बिछी बोल्डर गिट्टियां आवागमन में बाधक बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बोल्डर गिट्टियों पर फिसलकर कई बाइक व साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
पूर्व में स्थानीय नागरिकों ने कई बार विभाग से शिकायत भी की, लेकिन सड़क की प्रक्रिया पूरा करने की तरफ जिम्मेदारों ने सुध नहीं दिखाई। ग्रामीण गोरखनाथ तिवारी, उदयभान यादव, संजय, धुंधकारी यादव व कुंदन आदि ने बताया कि आवागमन की दृष्टि से यह मार्ग काफी व्यस्त है। इसे देखते हुए इस निर्माण का मार्ग अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। उधर, अवर अभियंता एमपी चौधरी ने बताया कि कुछ कारणों से निर्माण कार्य में बाधा पैदा हुई थी। जल्द ही अधूरा कार्य पूरा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें