फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 18 करोड़ से शुरु हुआ टांडा हंसवर मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। जाम की समस्या व अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के लिए टांडा-हंसवर मार्ग का साढ़े 18 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ है। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जायेगा। प्रथम किस्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया हो चुकी है। इस सड़क के बनने से करीब 50 हजार की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। न सिर्फ जाम के संकट से निजात मिलेगी, बल्कि मार्ग हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि टांडा-हंसवर मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। टांडा से हंसवर, कटोखर चौराहे तक 15.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण होना था। टेंडर के पश्चात चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। इस सड़क निर्माण पर करीब 18 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी है, दोनो तरफ इस सड़क को पौने एक-एक मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण होने के बाद यह सड़क सात मीटर चौड़ी हो जायेगी।
इससे न सिर्फ आवागमन में सुलभता होगी, बल्कि जाम व दुर्घटना की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बिजली विभाग व वन विभाग से खंभे व पेड़ हटवाने की सभी औपचारिकता पूरी करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण काम शुरू होने से नागरिकों में खुशी का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि लम्बे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। सड़क चौड़ी न होने से आवागमन में काफी मुश्किल हो रही थी। कई बार बड़े वाहनों के आ जाने से छोटे वाहन चालकों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती थी। सड़क चौड़ी होने के बाद इस तरह की समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

स्थानीय राजू गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, प्रधान कन्हैयालाल यादव, मंशाराम यादव, महेश वर्मा, व्यापारी नेता पिन्टू जायसवाल, संजय चौरसिया आदि ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए किये गए प्रयास की सराहना की है। कहा कि लोक निर्माण विभाग ने शासन से चौड़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता अजीत यादव ने बताया कि टांडा-हंसवर मार्ग के चौड़ीकरण में कुल साढ़े 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें दो करोड़ की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त किया गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से टांडा, हंसवर, आलापुर समेत आसपास के नागरिकों को विशेष फ़ायदा होगा। इससे 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले विद्युत पोल व पेड़ों को हटाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें