अंबेडकरनगर। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक 1308 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 194 कोरोना संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मंगलवार व बुधवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों पर अंकुश लगा था। दोनों दिन नए मामले 10 से कम थे। इस बीच गुरुवार को फिर वृद्धि हुई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1308 हो गई है। 1089 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
संक्रमण के चलते अब तक 26 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आए, वहां न सिर्फ सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया बल्कि लोगों को जागरूक भी किया गया।