फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क उखाड़ दी, बनाने की सुध नहीं

विज्ञापन
फोटो 1, अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में इस मार्ग को नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त कर छोड़ा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन की मनमानी से करीब पांच हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर बनगांव मार्ग से राजभर बस्ती होते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मिलने वाली सड़क को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय सड़क पर जलभराव हो जाता है। बताते चलें कि अकबरपुर बनगांव मार्ग से एक मार्ग अकबरपुर नगर के राजभर बस्ती व खटिकाना होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाता है। करीब 500 मीटर की दूरी में सड़क काफी दिनों से बदहाल हो चुकी है। जल निकासी के लिए नाली न बनाए जाने की वजह से अक्सर घरों से निकला गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा था।
विज्ञापन

वर्षों पहले लगी इंटरलाकिंग ईंट टूट कर क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे का स्वरूप ले चुकी थी। इससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल हो रही थी। इस मार्ग से न सिर्फ मोहल्लेवासी आवागमन करते हैं, बल्कि शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने पर आम नागरिक भी इस मार्ग का प्रयोग बाईपास के रूप में करते हैं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए बनगांव की तरफ से आने वाले अधिकांश नागरिक इसी मार्ग से होकर जाते हैं। मौजूदा समय में अकबरपुर बनगांव मार्ग स्थित डॉ. सुखराम के घर से आगे स्थित कुएं तक करीब 500 मीटर की दूरी में मार्ग की हालत काफी खराब हो गई थी। बीते दिनों नगर पालिका द्वारा इस मार्ग का पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली।
नागरिकों का आरोप है कि सड़क को उखाड़ दिया गया। इसके बावजूद उसे दुरुस्त नहीं किया गया। मनमानी का आलम यह कि नागरिक लम्बेे समय से सड़क को उच्चीकरण किए जाने की मांग कर रहे हैं, परन्तु नगर पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय डॉ सुखराम, राजेश कुमार, सुनील राजभर, राजेश वर्मा आदि का कहना है कि सड़क के किनारे तालाब है। इससे बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे न सिर्फ आवागमन में मुश्किल होती है, बल्कि सड़क भी इसके चलते जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती है। यदि उच्चीकरण करके सड़क का निर्माण किया जाए तो सड़क पर जलभराव की समस्या नही होगी, और नही सड़क क्षतिग्रस्त होगी।
विज्ञापन

सभी ठेकेदारों को निर्देश है कि समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराएं। संबंधित सड़क का निर्माण क्यों रुका है, जल्द ही इसके बारे में आवश्यक रिपोर्ट तलब की जाएगी। काम में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी, अकबरपुर नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें