फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग दुरुस्त न होने से बढ़ रही राहगीरों की मुश्किल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बनगांव रोड पर शुक्लहिया शारदा नहर की क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन करने को वि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-गौहनिया मार्ग के नीचे से गुजरी शारदा सहायक नहर का क्षतिग्रस्त पुल राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। पुल की रेलिंग टूट चुकी है। ऐसे में पुल यहां से गुजरने वालों को बड़ी सावधानी बरतनी होती है। कोई बड़ा वाहन गुजरे तो दूसरों के लिए निकलना मुश्किल होता है। इसे दुरुस्त कराने की मांग कई बार की गई, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर-गौहनिया मार्ग पर शुक्लहिया गांव के पास से शारदा सहायक नहर गुजरी है। नहर पर पुल भी बना है। नहर के दोनों तरफ की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे हर दिन पांच हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। इससे मार्ग से हर दिन पांच हजार लोग गुजरते हैं। गोसाईगंज व महबूबगंज जाने के लिए बाईपास के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। शुक्लहिया निवासी मदन शुक्ल, अनिल सिंह, धीरेंद्र सिंह व गुड्डू सिंह ने जिला प्रशासन से रेलिंग दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें