फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि की राशि न पहुंचने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मअंबेडकरनगर। किसान सम्मान निधि की राशि खाते में न आने नाराज उकरा गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं फिर भी अब तक राशि उनके खाते में नहीं आई है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार लोगों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाद में डीएम से मुलाकात कर शिकायती पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

उकरा गांव के लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदीप सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों व किसानों के लिए सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इनका समुचित लाभ दिलाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए गांव के किसानों ने सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं, लेकिन अब तक उनके खाते में सम्मान निधि की राशि नहीं आ सकी है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि गांव के कुछ किसानों को छोड़कर ज्यादातर के खाते में राशि नहीं पहुंची है। इससे उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान जगदीश, मदनलाल, रामप्रताप, योगेश, शंकरलाल, सोना देवी, भगवतीदीन, रामकेवल, नंदलाल, धमना देवी, राकेश, संतराम, चंद्रावती, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें