फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लाया गया 10 करोड़ से अधिक बचत का पुनरीक्षित बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक की बचत का पुनरीक्षित बजट पेश हुआ। बोर्ड ने 15वें वित्त समेत कई अन्य योजनाओं के तहत कार्य कराने के लिए कई तरह के प्रस्ताव भी पारित किए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ साधू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कहा गया कि अलग-अलग आयोग व अन्य माध्यमों से कुल 75 करोड़ 71 लाख 96 हजार 710 रुपये प्राप्त हुए। इनमें से 65 करोड़ 10 लाख 39 हजार 68 रुपये व्यय होंगे। ऐसे में 10 करोड़ 61 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मौजूदा बचत को शामिल कर 46 करोड़ से अधिक की आय तथा 38 करोड़ से अधिक के व्यय का आंकलन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि विकास को लेकर सभी संभव प्रयास होंगे। आम लोगों को जिला पंचायत के जरिए ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जाएगा। कुछ सदस्यों ने सड़क की बदहाली का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने कहा कि जल्द ही कार्य कराया जाएगा। कुछ जगहों पर ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की शिकायत पर उन्हें जल्द ही बदलवा देने का भरोसा अधिशासी अभियंता ने दिया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे, सदस्य अजीत कुमार यादव, अवधेश गौतम, चतुरा देवी, आलोक सिंह यादव के अलावा कई अन्य सदस्य तथा अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें