फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन लाख से अधिक किसानों को मिलेंगे 68 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे जिले के तीन लाख 39 हजार 620 किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी को योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की दर से 67 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

लघु सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन हो रहा है। योजना के तहत किसानों के खाते में कुल छह हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में मिलती है। योजना का लाभ पा रहे किसानों को अगली किस्त मिलने का इंतजार था।
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 28 फरवरी को 16वीं किस्त की राशि महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक क्लिक के जरिए भेजेंगे।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि योजना का किसानों को लाभ दिलाने के लिए बीते दिनों ही अभियान चलाकर किसानों की ई-केवाईसी कराई गई। जिले में लगभग चार लाख चार हजार किसान हैं। इनमें से तीन लाख 39 हजार 620 किसानों की ई-केवाईसी का काम पूरा कर सूची शासन को भेज दी गई।
अब इन किसानों के खाते में 28 फरवरी को दो-दो हजार रुपये की दर से 67 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी। जो किसान शेष रह गए हैं उनकी भी ई-केवाईसी कराने के साथ ही अन्य गड़बड़ियों को दूर किया जाएगा जिससे उन्हें भी योजना का लाभ बेहतर ढंग से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें