अंबेडकरनगर। बंजर भूमि पर सरकारी रास्ता अंकित करने के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा घूस के रूप में पांच हजार रुपये अपने पुत्र के खाते में व पांच हजार नकद लेने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत एसडीएम जलालपुर से की गई है। मामला तहसील जलालपुर के उसरहा का है।
स्थानीय राम आधार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसे घर तक आने जाने के लिए रास्ते की जरूरत थी। इसको लेकर वह एक राजस्व निरीक्षक से मिला। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने बंजर भूमि में सरकारी रास्ता अंकित करने के नाम पर 10 हजार रुपये की डिमांड की। पांच हजार रुपये अपने बेटे के खाते में और पांच हजार हजार रुपये उच्चाधिकारियों को देने के नाम पर नकद लिया। लंबा समय बीत जाने के बाद न तो काम किया न ही पैसा वापस कर रहे हैं। पैसा मांगने पर फर्जी केस में फसाने की धमकी देते हैं। (संवाद)