फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायतों को मिले तालाबों की नीलामी का राजस्व

Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के तहत विकासखंड अकबरपुर में बुधवार को जनपहल व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित वरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता देवेंद्र अग्रवाल, निदेशक कृषि आरबी सिंह, पूर्व प्रोफेसर प्रदीप कुमार यादव और पूर्व आईपीएस अधिकारी शशिकांत तिवारी ने विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए आमजनों की भागीदारी को जरूरी बताया। ग्राम प्रधानों ने पंचायत स्तर पर तालाबों की नीलामी और उससे प्राप्त राजस्व को पंचायतों को देने की मुद्दा उठाया। इसके साथ ही सार्वजनिक भूमि पर दुकानों के निर्माण की व्यवस्था करने का सुझाव भी रखा, जिससे पंचायतों को स्थायी आय स्रोत उपलब्ध हो सकें।
-

बेहतर मार्केटिंग और ब्रांडिंग मिले
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कहा कि उनके उत्पादों को बाजार में उचित मूल्य तभी मिलेगा, जब उन्हें आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बिक्री मंच की सुविधा दी जाए। कार्यक्रम के पूर्व प्रबुद्धजनों ने जिले के श्रवण क्षेत्र धाम का भ्रमण कर धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को देखा। इसके बाद एनटीपीसी टांडा का दौरा कर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, डीएसटीओ अनुपम सिंह समेत कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें