फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। विशेषकर युवाओं से अपील की गई कि वे डॉ. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने, समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के निकट राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, बामसेफ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। विकास चौधरी, जितेंद्र राजभर, जयप्रकाश गुड्डू, ओपी रंजन, पंकज कुमार, ओपी निगम, डॉ. नंदलाल, अखंड प्रताप, पंकज कुमार आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर श्रद्धांजलि दी।
प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ। संकल्प लिया गया कि बाबा साहब के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। अजय भारती, रोहित कुमार, चमेला देवी ने कहा कि बाबा साहब ने देश के बहुसंख्यक समाज को हजारों वर्ष की गुलामी से मुक्त कराया था।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोष्ठी की। जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद हमजा, रितेश टाइगर आदि ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बहुजन समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में अकबरपुर नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर अरविंद कुमार, बादामा देवी, मेवालाल गौतम, संचित कुमार, राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे। वहीं, जलालपुर, आलापुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी परिनिर्वाण दिवस पर आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें