फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल स्थानांतरण न करने को माफिया ने दी अर्जी

Wed, 22 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी के दौरान माफिया ने अदालत को प्रार्थना पत्र देकर खुद को 500 किलोमीटर दूर स्थित जेल शिफ्ट किए जाने के प्रयासों पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस पर न्यायालय ने जेलर व एसओ हंसवर से रिपोर्ट तलब करते हुए 25 जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले पेशी से वापस जाते समय खान ने एक विधायक व एक पूर्वमंत्री से जान का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि व्यापारी पर कोड़े बरसाने के साथ ही उसके सिर पर बोतल रखकर पिस्टल से निशाना लगाने का सनसनीखेज वीडियो आने के अगले ही दिन माफिया खान का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने खाकी व खादी को धमकी दी थी। इन दोनों वीडियो ने इतना तूल पकड़ा कि उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन में बैठे अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया।

इस बीच उसे पूर्व निर्धारित पेशी पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा में जनपद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का घेरा इतना सख्त था कि मीडिया कर्मियों को नजदीक तक जाने की छूट नहीं थी। सीओ सिटी व अकबरपुर कोतवाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर के भीतर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
इस बीच खान मुबारक ने अधिवक्ता के जरिए अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसे फैजाबाद मंडल कारागार से 500 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। पुलिस रंजिशन यह कार्रवाई कर रही है। प्रार्थना पत्र में कहा कि यह उच्चतम न्यायालय द्वारा सोहेल बनाम स्टेट ऑफ महाराष्ट्र मामले में पारित आदेश के विरुद्ध है।

ऐसे में उसका जेल से स्थानांतरण रोका जाए। इस पर न्यायधीश ने जेलर व हंसवर थानाध्यक्ष से आवश्यक रिपोर्ट तलब की है। इस पर सुनवाई के लिए आगामी 25 जुलाई की तिथि भी निर्धारित की गई है। उधर पेशी से वापस जाते समय खान मुबारक ने एक सपा विधायक व एक पूर्व मंत्री से अपनी जान का खतरा भी बताया है। माना जा रहा है कि उसका इशारा सपा विधायक अभय सिंह व पूर्वमंत्री लालजी वर्मा की तरफ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें