इससेे उपभोक्ता इधर उधर भटकने को विवश रहे। कई अन्य बैंक शाखाओं में काम प्रभावित होने के साथ ही निजी क्षेत्र के तमाम कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
बीएसएनएल के नेटवर्क में आ रही समस्या से उपभोक्ताओं को लगातार मुश्किलें उठानी पड़ रही है। एक तरफ देश में डिजिटल इंडिया का नारा दिया जा जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ जिले की बीएसएनएल इंटरनेट सेवा बदहाल होती जा रही है। अक्सर इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
खासकर बैंकिंग सेवा पर ज्यादा प्रतिकूल असर पड़ता है। नेटवर्क में खराबी आने से न सिर्फ बैंक प्रबंधन व सरकार को राजस्व की क्षति होती है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
मंगलवार पूर्वाह्न अचानक सर्वर फेल होने से एसबीआई की मुख्य शाखा में बेपटरी हुआ कामकाज बुधवार दोपहर तक पटरी पर नहीं आ सका। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेनदेन की उम्मीद में उपभोक्ता बैंक परिसर में एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर चक्कर काटते रहे। कर्मचारी भी इंटरनेट व्यवस्था में आयी खराबी के चलते बेबश नजर आ रहे हैं।
उपभोक्ता राजेश्वर शुक्ल, मनीराम वर्मा व सहजराम यादव आदि ने बताया कि उन्हें धन निकासी करनी थी। मंगलवार को धन निकासी न होने पर वे बुधवार को भी बैंक पहुंचे, लेकिन आज भी आधा समय बीत गया, अब तक पैसा नहीं मिल सका। दोपहर बाद इंटरनेट दुरुस्त होने के बाद सेवाएं पटरी पर लौट सकीं।