फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टूटी पुलिया का शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Tue, 17 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज रजबाहा पर केदरुपुर गांव के पास टूटी पुलिया की हो रही मरम्मत।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज रजबाहा पर स्थित ग्राम केदरुपुर के पास टूटी हुई पुलिया का सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लगभग दो माह से आवागमन में आ रही समस्या को अमर उजाला ने दो जून के संस्करण में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। विभाग ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

यह पुलिया केदरुपुर गांव को आसपास के कई गांवों से जोड़ती है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण रविंद्र विश्वकर्मा, उपेंद्र चतुर्वेदी, रामधारी शर्मा, दीनदयाल यादव और विकास ने निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष जताया है। उन्होंने बताया कि मार्ग की स्थिति खराब होने से आवागमन बाधित था। समाचार के प्रकाशन के बाद ही विभाग हरकत में आया।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दीपक मौर्य ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को आने-जाने में जल्द ही सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें