फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 50 हजार वाहन स्वामियों को राहत, माफ होंगे 2017-2021 के ई-चालान

Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वाहन स्वामियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वर्ष 2017 से 2021 के बीच जारी किए गए सभी ई-चालानों को माफ करने और उन्हें पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस फैसले से जिले के 50 हजार से अधिक वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, जिनके कार्य चालान लंबित होने के कारण अटके थे।
विज्ञापन

जिले में समय हर महीने औसतन 1000 ई-चालान जारी होते रहे हैं। ऐसे में छह वर्षों में इनकी संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है। इनमें से अधिकतर चालान छोटी मोटी गलतियों, जैसे हल्की ओवरस्पीडिंग, नंबर प्लेट संबंधी त्रुटि या हेलमेट की चूक के कारण काटे गए थे।लंबित चालानों के चलते वाहनों की बिक्री, जब्ती, परमिट जारी करने और स्थानांतरण जैसे जरूरी कार्य अटक गए थे। परिवहन विभाग के अनुसार सहायक उप संभागीय परिवहन कार्यालय के पोर्टल से इन चालानों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जिले में पंजीकृत वाहनों की संख्या 5 लाख से अधिक है, जिनमें बड़ी संख्या में चालान हुए वाहन शामिल हैं।

चालानों के माफ करने की प्रक्रिया शुरू
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 2017 से 2021 के बीच कोर्ट भेजे गए सभी पुराने ई-चालानों को माफ करने की प्रक्रिया जारी है। इन्हें जल्द ही पोर्टल से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें