फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हरदोई से आया आशिक, प्रेमिका के न मिलने से टावर पर चढ़ किया हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
युवक को शांतिभंग की कार्रवाई के लिए ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर जिले के भीटी क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 345 किलोमीटर दूर हरदोई के बिन्नी गांव से आया यह आशिक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन मुलाकात न होने पर उसने यह नाटक कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में गांववाले और पुलिस दोनों हलकान नजर आए। अंततः पुलिस ने किशोरी को बुलाया, जिसके बाद युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान आकाश, निवासी बिलग्राम कस्बा (हरदोई) के रूप में हुई है। वह भीटी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से मिलने आया था। जब प्रेमिका से मुलाकात नहीं हो सकी, तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और चिल्ला-चिल्लाकर उसे बुलाने की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस पहुंची और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार जब प्रेमिका परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद युवक पर शांति भंग करने की धारा में चालान किया गया, वहीं किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को किशोरी के परिजनों ने खुद बुलाया था। मुलाकात न होने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।
बॉक्स:
ट्रेन में शुरू हुआ था यह फिल्मी इश्क
करीब एक साल पहले किशोरी अपने पिता के साथ ट्रेन से लुधियाना जा रही थी, जहां उसकी बहन रहती है। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात आकाश से हुई। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। पिछले एक साल में किशोरी दो बार घर छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें