फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से राहत तो जलभराव से आफत

Fri, 22 Jul 2016 11:16 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद इस तरह टांडा रोड पर रहा जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले दिन से ही रुक-रुककर शुरू हुए बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं मूसलाधार, तो कहीं हल्की बारिश हुई। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन


झमाझम हुई बारिश से एक तरफ जहां जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में व्यापक समस्या का सामना करना पड़ा, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे चमक उठे।  शुक्रवार भोर से ही काले बादल बरस पड़े। कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं हल्की।

जिला मुख्यालय पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते पूर्वाह्न तक मुख्य मार्गो पर सन्नाटा पसरा रहा। फैजाबाद मार्ग, कलक्ट्रेट के निकट, कृषि भवन के निकट, सब्जी मंडी, शहजादपुर चौक, कोतवाली के निकट जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


इससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि नाले नालियों की समुचित साफ सफाई न होने से ही जलनिकासी का संकट खड़ा होता है। यदि समय रहते आवश्यक व्यवस्था की गई होती, तो शायद मौजूदा समय में इस प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़ता।

सुबह के समय हुई बारिश के चलते अधिकांश विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। उधर झमाझम हुई बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल उठे। कुछ क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया। इससे धान की रोपाई कर रहे किसानों के हाथ तेजी से चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें