फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिनभर धूप से दी राहत, शाम फिर बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धूप निकलने से सोमवार को दिन में लोगाें को ठंड से राहत महसूस हुई। लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। हालांकि पछुआ हवाओं के चलते घरों व प्रतिष्ठानों के अंदर भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। शाम होने के साथ ही धूप का असर कम हुआ तो तेज ठंड का दौर शुरू हो गया। इससे पहले धूप निकलने से आम लोगों के साथ ही किसानों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। बादलों के छाए रहने व तेज हवाओं के चलते गलन में काफी इजाफा हो गया था। लोग दिन भर अलाप तापते नजर आ रहे थे। वहीं सोमवार को दिन में धूप निकली तो लोगों ने काफी राहत महसूस की। घरों की छतों व अन्य स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते दिखे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते कार्यालयों में अवकाश होने के चलते नौकरी पेशा लोग भी धूप सेंकते नजर आए। कोहरा व बादल छटने से दलहनी व तिलहनी फसलों में माहू रोग लगने का खतरा दूर होगा। इससे फसल के अच्छे उत्पादन की उम्मीद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें