फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध विकास मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Tue, 24 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : symbolic
विज्ञापन
प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा पर हैंडपंप लगवाकर चुनाव को प्रभावित करने के मामले में प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए प्रलोभन देने व आदर्श आचार संहिता  उल्लंघन करने की धारा में केस बेवाना थाने में दर्ज करा दिया है। इसमें ठेकेदार के साथ ही लाभान्वित होने वाले ग्रामीण को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन की इस सख्ती को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं में हड़कंप का माहौल दिखा। अकबरपुर विस क्षेत्र के कलुहाकौरा में मंगलवार को दिन में हैंडपंप लगवाया जा रहा था। किसी ने इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी। इसके बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने फौरन फ्लाइंग स्क्वायड को मौके पर जाकर छानबीन करने का निर्देेश दिया।

टीम मौके पर पहुंची तो वहां इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया जा रहा था। स्क्वायड के साथ बेवाना पुलिस भी थी। बिना किसी सूचना के इस तरह मतदान को प्रभावित करने के लिए हैंडपंप लगवाए जाने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए टीम ने हैंडपंप लगवाने का कार्य रुकवाकर जब्त कर लिया। डीएम ने इस बीच मामले में प्रभावी कार्रवाई तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद फ्लाइंग स्क्वॉयड प्रभारी अकरम अली ने बेवाना थाने में तहरीर दी। इसके बाद तहरीर के आधार पर दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा के साथ-साथ ठेकेदार मिठाईलाल व संबंधित ग्रामीण नईम खान के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। डीएम ने मंत्री समेत तीन लोगों के विरुद्ध आचार संहिता का केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

वहीं, भाजपा के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के विरुद्ध भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भाजपा ने अवधेश द्विवेदी को कटेहरी से टिकट दिया गया।

टिकट मिलने के अगले ही दिन अवधेश कई वाहनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रशासन ने फौरन इसका संज्ञान लिया। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दे रखा था कि ऐसे मामलों में केस दर्ज कराया जाए।

सोमवार देर शाम फ्लाइंग स्क्वायड तृतीय के प्रभारी ऐश मोहम्मद ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर कहा कि वाहनों की अनुमति के बिना काफिले का संचालन किया गया।  पुलिस ने इस पर भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता का केस दर्ज कर लिया। एएसपी राममोहन सिंह ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें