फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नियमित योगाभ्यास करें मोटापे से मिलेगी निजात

Fri, 05 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर। अकबरपुर के शहजादपुर के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित योग साधना केंद्र में भारतीय योग संस्थान की ओर से शुक्रवार को पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रधान अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित जीवनशैली अपनाकर मोटापे पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। जिला प्रधान आशाराम वर्मा ने भारतीय योग संस्थान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने संस्थान की ओर से प्रकाशित पुस्तक का परिचय कराते हुए बताया कि इसमें मोटापे के कारण, लक्षण, योग आधारित उपचार और आवश्यक सावधानियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव ने मोटापा रोग की पहचान और उसके प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से व्यक्ति अपने वजन और स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर सकता है। क्षेत्रीय मंत्री मंशा राम प्रजापति, केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश श्रीवास्तव, स्मिता त्रिपाठी, लीलावती, गीता देवी, किरन शुक्ला, अनीता, आशा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें