फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा में टिकट को लेकर बगावत के सुर, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रजनीश सिंह

Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकर नगर

सार

टिकट वितरण के बाद भाजपा में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। इससे पहले यह स्थिति सपा के सामने थी। टिकट न मिलने से नाराज किछौछा चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया था। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी विरोध के स्वर उठे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से जलालपुर सीट पर टिकट के प्रबल दावेदार रहे पार्टी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है। उन्होंने इसके लिए सोमवार को निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र मंगवा लिया। जल्द ही वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव मैदान में डटे दिख सकते हैं। उधर, टांडा से मौजूदा विधायक संजू देवी का टिकट काटे जाने से नाराज वैश्य समाज ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आपात बैठक आयोजित की है। इससे पार्टी की मुश्किलेें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


टिकट वितरण के बाद भाजपा में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं। इससे पहले यह स्थिति सपा के सामने थी। टिकट न मिलने से नाराज किछौछा चेयरमैन ने इस्तीफा दे दिया था। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी विरोध के स्वर उठे थे। हालांकि अब भाजपा को इसका सामना करना पड़ रहा है। जलालपुर में लंबे समय से काम कर रहे पूर्व जिलामंत्री व पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह ने अब निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। यूं तो उनके समर्थकों ने जलालपुर से टिकट घोषित होने के तत्काल बाद से ही उन पर निर्दल चुनाव लड़ने का दबाव डालना शुरू कर दिया था।

सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने समर्थन में खूब पोस्ट भी किए, लेकिन तब रजनीश ने कोई निर्णय नहीं लिया। इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कोई सुध न लिए जाने से खिन्न होकर अब रजनीश ने कार्यकर्ताओं की बात मान ली है। उन्होंने सोमवार को जलालपुर से निर्दल चुनाव लड़ने के लिए पर्चा मंगवाकर सभी को चौंका दिया। उनके निर्दल चुनाव लड़ने की खबर तेजी से फैली। भाजपा नेताओं का रुख उनके आवास की तरफ हुआ। मनाने की कोशिशें हुईं, लेकिन वे कार्यकर्ताओं की बात पर अडिग रहे। रजनीश ने अमर उजाला से कहा कि मैंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जल्द ही नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, टांडा से भाजपा की मौजूदा विधायक संजू देवी को टिकट न दिए जाने से वैश्य समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। वैश्य समाज की युवा जिला इकाई अध्यक्ष शिवकुमार गुप्त ने बताया कि पूरी जिला कमेटी की आपात बैठक 8 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित शहजादपुर मैरिज हाल में आयोजित की जाएगी। इसमें संजू देवी का टिकट मनमाने ढंग से काटे जाने का विरोध करते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि पूरे कोरोना काल में जब सब जनप्रतिनिधि मौन रहे, तो सिर्फ संजू देवी व उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू ही अथक समाजसेवा कर रहे थे। इसके बाद भी जिस तरह से टिकट काटा गया, वह अत्यंत कष्टप्रद है। इससे आहत होने के चलते ही वैश्य समाज विचार विमर्श कर कोई बड़ा निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें