फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नियमित रूप से पढ़ें हर विषय, बेहतर मिलेगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में शनिवार को शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि नियमित रूप से प्रत्येक विषय की पढ़ाई की जाए तो बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी में होगी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा को अपने ऊपर कतई हावी न होने दें। समयसारिणी बनाएं और उसी के अनुसार पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ कुछ समय खेल के लिए भी निकालें। इससे मन व मस्तिष्क शांत रहता है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अनायास दबाव न डालें। परीक्षा तैयारी के लिए घर में बेहतर माहौल तैयार करें। उनके खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी विषय में कुछ समस्या हो तो तत्काल संबंधित शिक्षक से संपर्क करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें