फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में किशोर व युवक की मौत, चार लोग हुए घायल

Tue, 23 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा मृत के परिजनों की भीड़।
विज्ञापन
हजपुरा/हंसवर (अंबेडकरनगर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों ही पीड़ित परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल : अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर सोमवार को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नैली उसरहवा गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय किशोर प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता धर्मेंद्र के अनुसार प्रियांशु जन्म के बाद से अकबरपुर के बनपुरवा स्थित ननिहाल में रहकर कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह अपने मामा अतुल के साथ बाइक से हजपुरा गया था। दोपहर करीब एक बजे लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आई। मामा अतुल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता बेसुध हो गईं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें