फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कैद व 40 हजार का अर्थदंड

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने कटका थाने में दो वर्ष पूर्व दर्ज दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई करते हुए दोषी सोनू को 20 वर्ष की सजा और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कटका निवासी ने तहरीर देकर बताया कि 13 जून वर्ष 2023 को उनकी 12 वर्षीय बेटी सुबह आठ बजे आम बीनने गांव के बाग में गई थी। कुछ देर बाद ही वहां गांव का सोनू पहुंचा। उसने बाग में मौजूद छोटे बच्चों को अपने पास बुलाया, लेकिन सभी उसके पास जाने की बजाय वहां से भागने लगे। उनकी बेटी भी वहां से भागने लगी। सोनू ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव के लोगों के आने की आहट सुन भाग खड़ा हुआ। पीड़ित के पिता की तहरीर पर 15 जून को सोनू के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। शुक्रवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त को 20 वर्ष का कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
चोरी के मामले में लगाया अर्थदंड



अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली में वर्ष 1991 में थाना क्षेत्र अलीगंज के काजीपुरा गांव निवासी राजू कहार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। तब से न्यायालय में वाद चल रहा था। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने राजू कहार को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर 2500 रुपये के अर्थदंड व जेल में बिताई गई अवधि से दंडित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें