फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वयस्क संतानों से भरण-पोषण का खर्च पाने का है अधिकार

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को वृद्धाश्रम अकबरपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, कल्याण तथा उनकी स्वतंत्रता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जो बुजुर्ग अपनी संपत्ति से होने वाली आय से भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, वे अपने वयस्क संतानों से अधिकार पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर फोन कर सकते हैं या प्रार्थनापत्र को ऑनलाइन एलएसएमएस पोर्टल के माध्यम से निस्तारण कर सकते हैं। इस दौरान शेल्टर होम्स निरीक्षण समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रबंधक को निर्देश दिए कि बदलते मौसम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। बीमार होने पर अविलंब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर एडीजे ज्योत्सना मणि यदुवंशी, सिविल जज अभिषेक सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


जेल का किया निरीक्षण
निरीक्षण समिति ने शुक्रवार को जिला कारागार एवं महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से मुलाकात की गई एवं उनके भोजन व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके मुकदमे की स्थिति के बारे में भी पूछा। कारागार की स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें