फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Mon, 02 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। दरगाह से 21 दिन पूर्व बिहार की जायरीन 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने के मामले में फरार अंतरराज्यीय आरोपी नीरज यादव को पुलिस ने रविवार को हरैया बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बिहार की निवासिनी जायरीन किशोरी अपने परिजनों के साथ दरगाह में जियारत करने आई थी। आरोप है कि बीते 13 जनवरी को मध्य प्रदेश के नसरुल्लागंज सीहोर के राधेश्याम नगर कॉलोनी निवासी नीरज यादव किशोरी को फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। इसके बाद अलग-अलग स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। काफी खोजबीन के बाद अपहृता के परिजनों ने 28 जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बीते दिनों उप निरीक्षक कमलेश यादव ने अपहृता को खोजकर उसका मेडिकल व कलम बंद बयान दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी कर तलाश तेज कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें