फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोहरे व गलन से लोग परेशान

Mon, 02 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में कोहरे के बीच निकलते वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह कोहरे की चादर में पूरा जिला लिपटा रहा और गलन से लोग बेबस नजर आए। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह गलन बढ़ गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही। करीब 10 बजे के आसपास धूप निकली। शाम ढलने के बाद गलन का प्रकोप और बढ़ गया, लोग घरों में दुबके रहे। रात में भी सर्दी के प्रकोप से राहत नहीं मिल सकी।

ठंड और कोहरे का असर फसलों पर
मौसम में उतार चढ़ाव के कारण फसलों पर भी इसका असर पड़ रहा है। किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों गेहूं, चना, सरसों और आलू की फसल तैयार है। ऐसे में जिस तरीके से मौसम करवट ले रहा है, इससे किसान चिंतित हैं। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि इस तरह के मौसम में अन्य फसलों की अपेक्षा सरसों की फसल में अधिक नुकसान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें