फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए पत्नी को भगाया, मासूम बेटे को भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से भगा दिया। साथ ही उसका बेटा भी छीन लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की अरियौना निवासिनी अभिलाषा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ जून 2023 को उसकी शादी गोंडा जिले में बजरंग से हुई थी। गौने के बाद से ही पति, सास-ससुर और देवर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। गत वर्ष 19 अगस्त को आरोपियों ने अभिलाषा को पीटा और उसके आठ महीने के बच्चे को छीन लिया। बाद में उसे शिव बाबा धाम के पास छोड़कर चले गए। जाते-जाते धमकी दी कि एक लाख रुपये लेकर लौटना, वरना जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है, दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें