फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई रामलीला

Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के पाभीपुर में श्रीरामलीला महोत्सव मंचन के दौरान का दृश्य। - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के ग्राम सभा पाभीपुर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का समापन शनिवार देर शाम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। शनिवार को बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। रावण वध, सीता हरण, राम आगमन, और अंत में राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया कि मेघनाथ की मृत्यु के बाद रावण अपने भाई पाताल के राजा अहिरावण को भगवान राम से युद्ध के लिए भेजता है। अहिरावण मारा जाता है, उसके बाद रावण भगवान राम से युद्ध करने के लिए आता है। भगवान राम और रावण में देर तक युद्ध होता है। अंत में भगवान राम रावण का वध करते हैं। रावण का वध होते ही पूरे पंडाल में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं। श्रीराम व सीता का राजतिलक होने पर अयोध्या में खुशी मनाई जाती है।

नव युवक रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि पाभीपुर की रामलीला करीब 44 साल पुरानी परंपरा है, जिसे गांव के लोग स्वयं मिलजुलकर हर वर्ष जीवित रखते हैं। इस दौरान संतोष पांडेय, सुनित पांडेय, संगम, विशाल व संग्राम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बारिश से फिर स्थगित हुआ का मंचन

बसखारी (अंबेडकरनगर)।क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर में चल रही श्रीरामलीला का आयोजन शुक्रवार की रात भी मौसम की मार झेल गया। बारिश व खराब माैसम के कारण मंचन कार्य प्रभावित हो गया। रामलीला समिति की ओर से सीता स्वयंवर और कैकयी-मंथरा संवाद का मंचन प्रस्तावित था। समिति अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही स्थगित कार्यक्रम को अगले आयोजन दिवस पर प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें