फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भरत मिलाप के साथ रामलीला का हुआ समापन

Sun, 16 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। भियांव के पाभीपुर में रामलीला का समापन रविवार देर शाम हो गया। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में अंतिम दिन रावण वध, रावण दहन, भरत मिलाप व रामराज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत समुद्र सेतु निर्माण और लंका दहन प्रसंग से हुई। मंच पर जब भगवान श्रीराम के पात्र ने तीर चलाकर रावण का वध किया, तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा होने के बाद लौटने पर अयोध्यावासी प्रसन्न थे। भगवान श्रीराम ने भरत-शत्रुघ्न को गले लगाया। चारों भाइयों के मिलन को देखकर दर्शकों के आंसू छलक उठे। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि भूप नारायण पांडेय, विशाल यादव, संगम पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें