फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एशियन गेम में रामबाबू की जीत से बढ़ा मान

Mon, 09 Oct 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता रामबाबू। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
कटेहरी स्थित देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के तृतीय वर्ष के हैं छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन तृतीय वर्ष के छात्र रामबाबू ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में 35 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। रामबाबू की इस सफलता पर महाविद्यालय ने बधाई दी है।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद निवासी रामबाबू देव इंद्रवती पीजी कॉलेज में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। तृतीय वर्ष के छात्र की इस सफलता पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह, प्राचार्य डॉ एबी सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दी है। कहा कि रामबाबू की इस सफलता से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें