फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 4.75 करोड़ से 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार

Mon, 09 Oct 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 करमिसिरपुर में बनकर तैयार स्वास्थ्य उपकेंद्र।  -संवाद
विज्ञापन
अक्तूबर के अंत तक मिलने लगेगा लाभ
विज्ञापन

75 हजार आबादी का सुचारु होगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। करीब पौने करोड़ रुपये की लागत से 15 उपस्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हैं। इनका लाभ अक्तूबर माह के अंत में संबंधित क्षेत्र की लगभग 75 हजार की आबादी को मिलने लगेगा। भवनों को शीघ्र ही सीएमओ कार्यालय को हैंडओवर करने की तैयारी है। इसके बाद किराए के भवन में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपना भवन मिल जाएगा।
मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए नए सुविधाएं बढ़ाने के साथ कई अस्पतालों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मजबूती प्रदान की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूरदराज स्थित सरकारी अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े। इसी क्रम में वर्ष 2022-23 में किराए के भवन में संचालित 40 स्वास्थ्य उपकेंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराने का निर्णय स्वास्थ्य निदेशालय ने लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में कुल 323 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इनमें 171 अपने भवन में जबकि 152 किराए के भवन में संचालित हैं। किराए वाले 40 अस्पतालों के लिए 31 लाख 71 हजार रुपये की लागत से प्रत्येक के भवन निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की। इसमें 19 का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन जबकि 21 का 15वें वित्त के तहत निर्माण हो रहा है।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार चार करोड़ 75 लाख 65 हजार रुपये की लागत से 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो गया। अक्तूबर माह के अंत तक संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया है। इससे लगभग 75 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।

इनका पूरा हुआ निर्माण
15वें वित्त के तहत बन रहे केशवपुर व सलेमपुर में भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पीएम अभियोजना के तहत दहेमा, जनेश्वरी बुजुर्ग, माझा कम्हरिया, मल्लूपुर मजगवां, खलिसपुर भटौली, गौरा महमदपुर, तकिया कानूनगो, अछती, सैदपुर लेड़आडीह, भुवावां जमालपुर, करमिसिरपुर व ज्योतिपुर समैसा का भी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


हैंडओवर की है तैयारी
15 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बिजली कनेक्शन का काम अंतिम दौर में है। शीघ्र ही हैंडओवर होने के साथ ही संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। शेष 25 भवनों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
-रामचंदर प्रजापति, अवर अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें