फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेकाबू वाहन की टक्कर से राजगीर की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से काम करने जा रहा था राजगीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। साइकिल से काम करने जा रहे राजगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। उसे सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा गया।
राजेसुल्तानपुर के बभनपुरा निवासी कालीचरन (65) राजगीर का काम करते थे। शनिवार सुबह वह साइकिल से काम करने तुलसीपुर जा रहे थे। इस बीच जब वह राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज मार्ग स्थित गांव के मोड़ पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे साइकिल लेकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें पदमपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वहां से उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते विलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बाद में राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होेने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें