रविवार देर शाम व रात में हुई बारिश से जिला मुख्यालय व आस पास के क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर मौजूद बड़े बड़े गड्ढों में भर गया। नाले व नालियों की समुचित साफ-सफाई न होने से उसका गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। सबसे अधिक समस्या दो पहिया व पैदल चलने वाले राहगीरों को हुई। जल निकासी को लेकर नगर पालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है।
तकरीब सभी नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में न तो बरसात के पहले नाले नालियों की ठीक से साफ सफाई कराई गई, और न ही अतिक्रमण को हटवाने की सुध ली गई। नतीजतन बारिश के बाद अब इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।