फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 हजार के इनामी को रेलवे पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे पुलिस ने रविवार को 15 हजार रुपये के इनामी रामकीरत वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुर के जलालपुर नेउरा निवासी रामकीरत वर्मा (57) के खिलाफ कोर्ट में चोरी का एक मामला लंबित था। लगातार पेशी पर उपस्थित न होने के कारण रामकीरत के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना नाम और पता बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम के निर्देश पर जीआरपी पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने शाम करीब 7:25 बजे अकबरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर उसे दबोच लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें