फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब बना अकबरपुर रेलवे स्टेशन का जर्जर प्रतीक्षालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रतीक्षालय कभी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकता है। दरअसल यह प्रतीक्षालय अत्यंत जर्जर हो चुका है। इसकी छत में जगह जगह दरार उत्पन्न हो गई है, जिससे हल्की बारिश होने पर ही छत टपकने लगती है। दीवारें भी बुरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इस प्रतीक्षालय में ही रेलवे टिकट आरक्षण के तीन, जबकि सामान्य टिकट के दो काउंटर भी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लगभग पूरे दिन यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। छत के टपकने से टिकट के लिए आने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। छत को दुरुस्त कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं उठाया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन परिसर में ही साइकिल स्टैंड के सामने प्रतीक्षालय है। इसमें न सिर्फ यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, बल्कि इसी में टिकट आरक्षण के तीन व सामान्य टिकट के दो काउंटर भी हैं। ऐसे में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। यह भवन लंबे समय से अत्यंत जर्जर हो चुका है। मौजूदा समय में छत में जगह जगह दरारें उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन

दीवारों में भी कई स्थान पर दरारें हैं। आलम यह है कि हल्की बारिश में ही छत टपकने लगती है। इसके चलते टिकट के लिए आने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को दोपहर हुई बारिश के बीच एक बार फिर से छत टपकने लगी।
इससे वहां मौजूद नागरिकों को भीगने से बचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। प्रतीक्षालय में मिले संतोष, अभिषेक व मोहम्मद रईस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक्षालय की छत लंबे समय से जर्जर है, लेकिन इसे दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि छत को दुरुस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें