अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी मेधा की कमी नहीं है। बालक के साथ ही बालिकाएं भी लगातार अपना परचम लहरा रही हैं। यह विचार शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की जिला टॉपर जलालपुर तहसील क्षेत्र की फतेहपुर बड़ागांव निवासी अंसुम पटेल को सम्मानित करते हुए लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक समाजवादी पार्टी नेता सिद्धार्थ मिश्र ने व्यक्त किया।
संयोजक सिद्धार्थ ने मेधावी छात्रा पटेल के घर पहुंचकर साइकिल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अंशुम पटेल को उसके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि बालिकाओं को बेहतर व उच्च शिक्षा देने में परिजनों को कोई संकोच नही करना चाहिए।
मौजूदा समय में छात्राएं सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। कहा कि किसान की बेटी ने जिला टॉपर कर जिला का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में बाबा बरूआदास शिक्षण संस्थान परूइया आश्रम के प्रबंधक महंत देवेन्द्र दास, प्रधानाचार्य अरविंद यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुभाष यादव, पवन जायसवाल, रामरतन सहगल, सुरेश यादव व सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।