फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट रोकने को पड़े छापे, 14 नमूने भरे

Sun, 09 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
cake - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नवरात्र व दशहरा पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। मिल्क केक, मिल्क रस, कलाकंद व दूध के कुल 14 नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसी भी पर्व से पहले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री में तेजी आ जाती है। इससे एक तरफ जहां उपभोक्ताओं को आर्थिक चपत लगती है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बीते दिन खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम ने संघतिया स्थित आलोक कुमार की मिठाई की दुकान पर छापा मारा जहां मिलावट के संदेह में मिल्क रस का नमूना लिया गया। इसके अलावा शहजादपुर चौक स्थित अख्तर रसूल की किराना की दुकान से काला नमक, संघतिया स्थित वीरेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया गया।

जहांगीरगंज बाजार स्थित राधेश्याम की किराना की दुकान से मूंगफली तो मसेना मिर्जापुर स्थित विजयशंकर की किराना की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया गया। बताया कि जलालपुर के नगपुर से दूधिया कल्लू से दूध का, नगपुर बाजार स्थित अनुज कुमार की मिठाई की दुकान से कलाकंद, पटेलनगर तिराहा के निकट से रामगुनी दूधिया से दूध का नमूना भरा।

बेवाना बाजार से मनोज कुमार की फल की दुकान से केला, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र से दूधिया इंद्रेश यादव से दूध, लोरपुर क्षेत्र से दूधिया जियालाल से दूध, टांडा के हयातगंज स्थित मनोहरलाल की किराना की दुकान से आटा का नमूना भरा।

टांडा के मखदूमपुर स्थित अयोध्याप्रसाद की किराना की दुकान से सूजी व खैरपुर बाजार स्थित बृजेश गुप्ता की किराना की दुकान से अरहर की दाल का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को बाद में जांच के लिए भेज दिया गया। बताया कि छापेमारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें