फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से गई किशोर की जान

Sun, 09 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
electric shock - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी के चककोड़ार गांव में बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल में लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आए एक किशोर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


भीटी के चककोड़ार गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित है। गांव निवासी राजितराम तिवारी का पुत्र राजन तिवारी (16) शनिवार देरशाम पंडाल में लगी लाइट को ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि वह लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवारीजन उसे लेकर वापस घर चले आए और रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना  मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें