फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पड़ा दो पेट्रोल पंपों पर छापा

Wed, 03 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : symbolic
विज्ञापन
घटतौली व मिलावट रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में पेट्रोल पंपों पर छापेमारी अभियान लगातार जारी है। बुधवार को एसडीएस सदर व सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में एसटीएफ ने छापेमारी कर पेट्रोल पंपों पर चिप व रिमोट द्वारा डीजल व पेट्रोल की चोरी किए जाने का बड़ा खुलासा किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने टीम का गठन कर सभी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी किए जाने का निर्देश दिया था।

शासन के निर्देश के बाद जिले में भी पेट्रोल पंपों की जांच का कार्य प्रारंभ हो गया। दो दिन पहले ही फैजाबाद रोड स्थित सरदार फीलिंग स्टेशन व कलेक्ट्रेट के निकट देवांश फीलिंग स्टेशन पर एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ सदर राघवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को भी एसडीएम व सीओ सदर के नेतृत्व में टीम ने फैजाबाद रोड स्थित लाल ब्रदर्स व मालीपुर रोड स्थित आनंद फीलिंग स्टेशन पर छापा मारा। टीम की छापेमारी से दोनों ही पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान व कोतवाल रामलखन पटेल मौजूद रहे। उधर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी के चलते अन्य पेट्रोलपंप संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।   डीएम वैभव श्रीवास्तव  ने बताया कि पेट्रोल पंपों की सतत जांच सुनिश्चित कराई जा रही है। आगे इसमें विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार जो भी आवश्यक होगा, वह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें