फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच घायल

Wed, 03 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जीप की टक्कर में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध की हालत गंभीर  है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत टांडा निवासी संदीप (27) पुत्र रामकेवल बुधवार सुबह अपनी बहन नीलम (24) को लेकर बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अरियाबाजार के निकट ओवरटेक करने के दौरान जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कटघरमूसा गांव निवासी फरमान (22) पुत्र उबैदुल्लाह मंगलवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी रामपदारथ (65) पुत्र झरखू बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इनके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासिनी सोनिया (20) पत्नी मनीराम मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें