फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी तेज

Wed, 30 Dec 2015 10:23 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व जिला मुख्यालय पर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक के सामने से प्रसिद्घ बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े 37 लाख रुपए लूट लिया था, और फरार हो गए थे। घटना में न सिर्फ जिला मुख्यालय वरन समूचे जिले में सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन


घटना में लूट की रकम से ज्यादा चर्चा इस बात पर थी कि बदमाशों ने भीड़ भाड़ वाले स्थान से दिन दहाड़े लूट की घटना को अत्यंत आसानी से अंजाम दे डाला। पुलिस ने इस घटना को अत्यंत चुनौती के तौर पर लिया। नवागत एसपी अजय सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला, और खुद ही मामले के खुलासे के लिए संदिग्धों से पूछताछ शुरु कर दी।

दरअसल पुलिस ने घटना के बाद वाली रात में ताबड़तोड़ छापेमारी कर न सिर्फ कई संदिग्धों वरन उनके परिजनों को भी हिरासत में ले लिया था। अब तक की छानबीन में पुलिस इसी निष्कर्ष पर पहुंची है कि बेवाना थाने का एक शातिर बदमाश इस घटना का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन


पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के अलावा अन्य माध्यमों का भी सहारा ले रही है। उसके कई संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी के अलावा घटना में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच पुलिस को एक अहम जानकारी यह मिली है कि अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित एक हेल्थ क्लब में बैठकर घटना में शामिल बदमाशों ने योजना बनायी थी। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। घटना के बाद बदमाशों ने फरार होने की बजाए नगर की इन्द्रलोक कालोनी व कृष्णानगर कालोनी के किस घर में पनाह ली थी, इस दिशा में भी पुलिस तहकीकात कर रही है।

इसके अलावा सुल्तानपुर जनपद के एक सफेदपोश की भूमिका भी पुलिसिया जांच के दायरे में बतायी जाती है। दरअसल लूट की घटना के मास्टर माइंड व संबंधित सफेदपोश के बीच काफी घनिष्ठ रिश्ते बताए जाते हैं। उधर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि पुलिस कामयाबी की तरफ बढ़ रही है। कई प्रमुख जानकारी हाथ में आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें