फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया 14 वध प्रतिबंधित पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वध के लिए पिकअप पर लादे जा रहे 14 वध प्रतिबंधित पशुओं को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमुलहा गांव के बाहर स्थित बाग में छापा मारकर बरामद कर लिया। पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर व वाहन चालक भाग खड़े हुए। पुलिस बाद में पशुओं व वाहन को लेकर कोतवाली चली गई। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के करमुलहा गांव के बाहर स्थित बाग में कुछ वध प्रतिबंधित पशुओं को बांध रखा गया है। वध करने के लिए उन्हें कई पिकअप वाहन से कहीं ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ संबंधित बाग में पहुंचकर छापा मारा। मौके पर पशुओं को एक पिकअप वाहन पर लादा जा रहा था। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। अंधेरे व घने कोहरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर व चालक वहां से भाग खड़े होने में कामयाब रहे।
बाद में पुलिस पशुओं व वाहन को लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुल 14 वध प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए हैं। इसमें दो गोवंश व 14 सांड़ शामिल हैं। सांड़ को पशु आश्रय केंद्र भेज दिया गया, जबकि गोवंश को देखभाल के लिए गांव के ही कुछ लोगों को दे दिया गया। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें