फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का जनपद दौरा 9 को

Sat, 03 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 9 सितंबर को जिले के एक दिवसीय दौर पर अंबेडकरनगर पहुंच रहे हैं। वे यहां खाट सम्मेलन में किसानों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने बताया कि पार्टी नेता राहुल गांधी 6 सितंबर को देवरिया से किसान महायात्रा शुरू कर रहे हैं जिसमें कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ व समर्थन मूल्य का दो हिसाब जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


9 अक्तूबर को दिल्ली में इस यात्रा का समापन होगा। इस बीच देवरिया से चलकर राहुल 9 सितंबर को फैजाबाद होते हुए अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। वे यहां पवित्र शिवबाबा मैदान में किसानों के खाट सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राहुल गांधी चारपाई पर बैठकर किसानों के साथ उनकी समस्याओं व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रशासन को पत्र देने के साथ ही तैयारी शुरू कर दी गई है। दस हजार से अधिक किसानों को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें