फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज समस्या से भड़के ग्रामीण

Wed, 16 Sep 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर विभाग से लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते गांव में लगा ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है। इसका खामियाजा बहोरिकपुर व ईशापुर गांव की तीन हजार की आबादी को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


बताया कि ट्रांसफार्मर तो चल रहा है, लेकिन ओवरलोड के चलते हमेशा लो वोल्टेज बना रहता है। इसके बाद में ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

पावर कार्पोरेशन कार्यालय पर बुधवार को पहुंचे बहोरिकपुर के तमाम ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामकिशोर वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बताया कि उनके गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इस करीब 200 घरेलू विद्युत कनेक्शन, पांच राइसमिलें व कई नलकूप कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता के अनुरूप ट्रांसफार्मर पर काफी अधिक लोड है। इसका नतीजा यह होता है कि अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है।

इससे बहोरिकपुर व ईशापुर गांव की लगभग तीन हजार की आबादी प्रभावित होती है। ओवरलोड के चलते बीते दिनों ट्रांसफार्मर फुंक गया था। काफी मशक्कत के बाद इसे बदला को गया लेकिन क्षमता नहीं बढ़ायी गई। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

मौजूदा समय में लगे ट्रांसफार्मर से वोल्टेज इतना कम रहता है कि बड़े इलेक्ट्रानिक उपकरण चलने की बात तो दूर विद्युत बल्ब भी सही ढंग से नहीं जल रहे हैं।

अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे सुरेन्द्रचन्द्र उपाध्याय, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद वर्मा, मंगला प्रसाद, रामानंद, पुनीत वर्मा, मुन्ना वर्मा,विनय कुमार व दलसिंगार आदि ने प्रदर्शन के बाद अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की।

कहा कि लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर की क्षमता कम से कम 200 केवी की जाए। अधिशाषी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस बाबत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें