फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली व कृषि विभाग पर उठे सवाल, सांसद ने जताई नाराजगी

Thu, 28 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते सांसद लालजी वर्मा, साथ में मौजूद एमएलसी डॉ हर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर होती नजर आई, जब सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन, बिजली विभाग, कृषि, और आरईएस पर तीखे सवाल दागे। अफसर कई सवालों के जवाब नहीं दे सके, जिससे सांसद ने गंभीर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बीते महीनों की समीक्षा रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें सामने आया कि पिछली बैठक में उठाए गए कई मुद्दे अब भी जस के तस हैं। जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्य, खोदी गई सड़कों की मरम्मत, मजदूरों का भुगतान और बिजली विभाग की लापरवाही प्रमुख मुद्दें रहे। विधायक राममूर्ति वर्मा, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और विधायक धर्मराज निषाद ने भी इन विषयों पर समर्थन देते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने की है। सभी विभाग समयबद्ध कार्य करें और जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं, उन्हें शासन स्तर पर भेजा जाए। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच के लिए सितंबर में रैंडम जांच के आदेश दिए, जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें