फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आईटीआई में नए सत्र से शुरू होंगे त्रैमासिक कोर्स

Fri, 09 Jan 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 राजकीय आईटीआई आलापुर में पहले से संचालित अल्पकालीन कोर्स का प्र​शिक्षण लेते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवाओं को कुशल बनाने के लिए दो राजकीय आईटीआई में नियमित के साथ अब त्रैमासिक तीन कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन

शासन व टाटा के सहयोग से शुरू किए जा रहे इन कोर्स में विद्यार्थियों को कंपनी की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इन पाठ्यक्रमों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के साथ स्नातक तक के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। निर्धारित तीनों ट्रेड में 25-25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन कोर्सों के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित कौशल सीखने और उभरते सेक्टरों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

आलापुर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की मदद से संस्थान में नए सत्र से ऑटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर(मैनुअल व रोबोटिक्स), सीएनसी टर्निंग प्रोग्रामर और ऑटोमैटिक एडेसिव मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर विषय में अल्पकालीन पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। ये तीनों पाठ्यक्रम कंपनी के मानक और आधुनिक तकनीक आधारित होगी, जिसमें प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। नए पाठ्यक्रमों के संचालन पर विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। आईटीआई विद्यार्थियों को कंपनी के मानक पर प्रशिक्षण मिले इसके लिए टीटीएल में ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें