फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए खरीदे 137 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए 17 व 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन के लिए रविवार के अवकाश के बाद भी कुछ विकास खंडों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रविवार को कुल 137 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। नामांकन की तारीख करीब होने के चलते रविवार के अवकाश के बावजूद भी कुछ विकास खंडों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि रविवार को कुल 137 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सर्वाधिक 72 नामांकन पत्र बिके, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका।
बताया कि अकबरपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2, बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 8, बीडीसी के लिए 2 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 7, भीटी में प्रधान पद के लिए 8, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1, भियांव में ग्राम प्रधान के लिए 2, बीडीसी के लिए 4 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 16 पर्चे बिके।
विज्ञापन

इसी तरह जलालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 8 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7, कटेहरी में ग्राम प्रधान पद के लिए 3 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 6, रामनगर में प्रधान पद के लिए 2, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 4 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 5, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 7, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें